चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के चौकी चल्थी, कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत सिन्याड़ी के पास जोशी भोजनालय के मालिक मनोज जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी, निवासी बगडी, चल्थी, चम्पावत को अपने भोजनालय में अवैध रूप से शराब पिलाये जाने तथा कब्जे से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त सम्बन्ध में कोतवाली चम्पावत में मु0अ0सं0- 20/25 अन्तर्गत धारा 21/60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याडी के पास भोजनालय में अवैध रूप से शराब बेचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply