चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए सघन चैकिंग अभियान के दौरान आंबाग रोड से एक अभियुक्त को 30 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-53/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता** –
01- लक्ष्मी दत्त गहतोड़ी पुत्र प्रेम बल्लभ गहतोड़ी निवासी chinighot टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 76 वर्ष
*बरामदगी का विवरण** –
30 पाउच कच्ची शराब
















Leave a Reply