शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर की अध्यक्षता में की गयी टनकपुर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्थानीय लोगों को विभिन्न बिषयो पर जागरूक किये हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर तथा चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर प्रांगण में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल धर्मशाला यूनियन, नवनिर्वाचित सभासदों आदि के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गयी । उक्त गोष्ठी के माध्यम से सभी को अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, होटल/ धर्मशाला मे रूकने वाले सभी लोगों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने, वैध प्रपत्र तथा मोबाईल न0 रखने, विदेश यात्री है तो उनका अनिवार्य रूप से सी-फार्म भरे जाने, दुकानों, धर्मशाला या होटलों में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्पापन करने, यातायात के नियमों का पालन करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये । इस अवसर पर सभी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात के नियमों ,महिला अपराध आदि के संबंध में जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *