बनबसा पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 11.01 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत प्रमोद राना पुत्र भजोरा राना , उम्र 24 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 1 वेदकोट कंचनपुर नेपाल के कब्जे से 11.01 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल सु पो प्र04प 3007 बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-48/2025 अन्तर्गत धारा 8/22/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *