चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगा बसान में लगभग 21 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया । इसके अतिरिक्त जागरूकता के तहत ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा ।
थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से की गई भांग की लगभग 21 नाली खेती को नष्ट किया गया ।
















Leave a Reply