चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा टनकपुर महोदय के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम एंव ANTF/SOG टीम के साथ ड्रग निरिक्षक नीरज कुमार की टीम द्वारा थाना कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाराम चौराहा व दीनदयाल चौराहे पर मौजूद मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर चैकिंग अभियान नशे की दवाओ व इंजेक्शन की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतू चलाया गया ! उक्त चैकिंग के दौरान हिमालया मेडिकल स्टोर पर प्रतिबन्धित दवा 96 कैप्सूल मिलने पर स्टोर स्वामी रहीस निवासी कस्बा टनकपुर के विऱूद कार्यवाही करते हुए मेडिकल स्टोर सीज किया गया ! इसके अतिरिक्त छावड़ा मेडिकल के स्वामी द्वारा प्रपत्र व बिल दिखाने में विलम्भ करने पर प्रपत्र दिखाने तक मेडिकल बन्द किया गया ! व अन्य मेडिकल स्टोरों पर कमी मिलने पर हिदायत देकर चेतावनी दी गयी ! भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
कृत कार्यवाही
1- हिमालया मेडिकल स्टोर सीज
2- छाबड़ा मेडिकल अस्थाई बन्द
















Leave a Reply