चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना पाटी का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शास्त्रों को खोलने जोडने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक एवं विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया । ओमप्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी को वर्तमान फायर सीजन के मध्येनजर अग्निशमन /आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
निर्माणाधीन चौकी देवीधूरा का किया गया निरीक्षण-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन चौकी देवीधूरा का निरीक्षण किया गया। साथ ही थानाध्यक्ष पाटी तथा अधिशासी अभियन्ता, निर्माणाधीन संस्था को निर्माणाधीन चौकी के निर्माण कार्यों मे तेजी लाये जाने तथा शेष बचे हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग कर पूर्ण करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये । पाटी क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रहरियों तथा पुलिस पेन्शनर के साथ की गयी गोष्ठी-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत गणमान्य व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रहरियों तथा पुलिस पेन्शनर के साथ गोष्ठी की गयी। सभी से आपसी परिचय कर क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया । साथ ही सभी से पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के बारें में पूछा गया । इस अवरस पर सभी को वर्तमान समय में नये नये तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारें में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को बचाये जाने हेतु सभी को मादक पदार्थों के सेवन से बचने तथा क्षेत्र में नशे की रोकथाम हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी । उक्त के अतिरिक्त पाटी क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई जा रही भांग की खेती के दुष्प्रभावों के बारें जानकारी देते हुए सभी से भांग की खेती नही करने की अपील की गयी ।
ग्राम प्रहरियों को वितरित की गयी सामग्री-
पुलिस अधीक्षक्ष द्वारा थाना पाटी में नियुक्त ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं/सुझावों को सुना गया। ग्रामीण क्षेत्रों से समय से सूचनाओं को पुलिस तक पहुचाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने पर सभी ग्राम प्रहरियों को जैकेट, बरसाती तथा टार्च भेट की गयी ।
















Leave a Reply