चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों मैस बैरक आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया । थाना टनकपुर में नियुक्त समस्त विवेचकों का पेंडिंग विवेचना लंबित प्रार्थना पत्र पंचायत नामा सम्मन वारंट नोटिस आदि के संबंध में आदेश कक्ष लेकर विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्र गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने प्रार्थना पत्रों का सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि से पूर्व निस्तारित करने लंबित वारंटों की शत प्रतिशत तामिल करने आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए ।
पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण व थाना टनकपुर में विवेचकों का पेंडिंग प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में आदेश कक्ष लेकर दिशा निर्देश किये गये जारी |
















Leave a Reply