चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत सौरभ उर्फ खोक्का पुत्र नरेश उम्र 21 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 5 नई बस्ती , थाना बनबसा के कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल uk 03 D 0136 बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-41/2025 अन्तर्गत धारा 8/22/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply