15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान घण्डियाला गाँव से अभियुक्त मलखान सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम घण्डियाला पट्टी छैज्यूला थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष को एक प्लास्टिक की केन में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 26/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय बनाम मलखान सिंह पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। विवरण निम्नवत् है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त – मलखान सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम घण्डियाला पट्टी छैज्यूला थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष

बरामदा माल का विवरण- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *