थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक युवती को भाग ले जाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | थाना रीठा साहिब गुरुद्वारा के पास से एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा एक 15 वर्ष की नाबालिक बच्ची को भाग ले गया था। आस पास पता करने पर तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त व्यक्ति का नाम कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभटा जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णा नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर पता चला | उक्त संबंध मे थाना रीठा साहिब में FIR संख्या 10/ 25 धारा 137 (2)1/ 96 BNS तथा 16/17 पोस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश से उप निरीक्षक राधिका भंडारी चौकी प्रभारी बाजार जनपद चंपावत के सुपुर्द की गई। अपहर्ता की बरामदगी हेतु लिए पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत व क्षेत्राधिकारी चंपावत के निर्देशन में थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई | उक्त टीम द्वारा अपहर्ता नाबालिग लड़की को अभियुक्त कृष्ण सिंह उपरोक्त के घर से सकुशल बराद किया गया को रीठा साहब पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त को उसके घर मानपुर ओझा कृष्ण नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *