चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत कस्बा खेतीखान के पास दौराने चैकिंग अभियुक्त प्रताप सिंह बोहरा पुत्र स्व0 लाल सिंह बोहरा, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम तपनीपाल, पोस्ट खेतीखान , थाना लोहाघाट के कब्जे से 60 पव्वे माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0-12/2025 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत 60 पव्वे माल्टा मार्का देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply