चम्पावत । वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा पुलिस लाईन चंपावत परेड ग्राउंड में पुलिस बल में अनुशासन को बढ़ाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जनपद चंपावत के विभिन्न थाना/शाखा प्रभारियों तथा अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक परेड कराई गई । सर्वप्रथम द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई । सभी अधिकारीयों/ कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अस्लाहो के बारे में जानकारी देकर उनके संचालन तथा रखरखाव की जानकारी दी गई । पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पुलिस मैस का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों हेतु बने भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा मैस में सदैव उच्च गुणवत्ता का भोजन बनाए जाने तथा सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाईन की सभी शाखाओं (मोटर वाहन, कैन्टीन, राशन शॉप, जिम हॉल, बैरक आदि) का निरीक्षण किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण तथा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply