थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 728 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत मनीष खत्री, प्रभारी थाना पाटी के के नेत्रत्व मे पुलिस टीम द्वारा कलनागाड़ क्षेत्र से अभियुक्त पननाथ पुत्र गंगानाथ, निवासी ग्राम तोक बन्तोला, कचलाकोट, थाना मुक्तेस्वर, जनपद नैनीताल के कब्जे से 728 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना पाटी में मु0अ0सं0-8/2025 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *