चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है | उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत भगवान सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 45वर्ष निवासी ग्राम गडीगोठ, पोस्ट चन्दनी , थाना बनबसा के कब्जे से 24 करनाली मारका अवैध नेपाली शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-39/2025 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 24 क्वाटर करनाली मार्का नेपाली अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply