चंपावत | वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, आवास परिसर का निरीक्षण किया गया। अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लोहाघाट को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने लावारिस मालों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया थाना लोहाघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |
















Leave a Reply