चम्पावत । कोतवाली चंपावत पुलिस /ANTF जनपद चंपावत द्वारा रात्रि में बनलेख वन विभाग चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक ऑटो टैक्सी कार संख्या UK03TA-1219 में मैदानी क्षेत्र से पहाड़ ला रहे, लोहाघाट निवासी एक व्यक्ति रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोलीढेक थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत को कुल 15.96 ग्राम हेरोइन(Smack) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है । उक्त संबंध मे थाना कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त रोहित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO- 15/2025 धारा 08/21/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है ।
नाम पता अभियुक्त —
रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत।
बरामदगी का विवरण
(1)– हीरोइन (Smack)कुल 15.96 ग्राम।
(2)– ऑटो टैक्सी कार संख्या UK03TA-1219
















Leave a Reply