चम्पावत | वादी गोविंद पाल पुत्र मदनपाल, निवासी वार्ड नंबर 3 अंबेडकर नगर कोतवाली टनकपुर द्वारा स्वयं की मोटर साइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर नंबर UK 03 C 7284 को किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 34/2025 धारा 303(2 ) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था l जिसकी विवेचना अपर उप निरीक्षक बुद्धि बल्लभ पाण्डेय द्वारा संपादित की जा रही थी | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा अभियोग का तत्काल आवरण करने हेतु निर्देशित किया गया । CO टनकपुर शिवराज सिंह राणा के दिशा निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । मुकदमा उपरोक्त के विवेचक add si बुद्धि बल्लभ मय हमराही के बिचई तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तो दौराने वाहन चेकिंग एक मोटर साइकिल सवार को चेकिंग हेतु रोका गया दौरान चेकिंग उक्त मोटर साइकिल का नंबर पढ़ने पर व इंजन नंबर चेचिस नंबर का मिलान करने पर उक्त वाहन कोतवाली टनकपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 34/25 धारा 303 (3) BNS बनाम अज्ञात से संबंधित पाई गई । मोटरसाइकिल चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल मैने भट्ट बिल्डिंग के सामने रेलवे स्टेशन रोड टनकपुर से चुरा कर शारदा नहर के किनारे उगी हुई बड़ी झाड़ियां में छुपा दिया था मुझे उस मोटरसाइकिल को ले जाने का मौका नहीं मिल रहा था आज मौका मिला तो मैं उस मोटर साइकिल को पीलीभीत बेचने ले जा रहा था । आपने पकड़ लिया, । पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर अभियुक्त आकाश पुत्र भजन लाल, निवासी फाजिलपुर उर्फ रायपुर, थाना देवरिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त_____
1_आकाश पुत्र भजन लाल निवासी फाजिल पुर उर्फ रायपुर पोस्ट बरखेड़ा थाना दियोरिया जिला पीलीभीत उम्र 25 वर्ष
















Leave a Reply