क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर जाकर किया गया औचक निरीक्षण व प्रचलित भवन निर्माण कार्यों के संदर्भ में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश |

चम्पावत | सादर अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार एंव क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर क़ानून व व्यवस्था के कुशल संचालन व सघन निगरानी हेतु चौकी मण्डलक व चौकी रौसाल में नवीन चौकी भवनों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था RES द्वारा प्रचलित है । वंदना वर्मा  क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर का औचक निरीक्षण करते हुए प्रचलित कार्य की वर्तमान स्थिति एवं गुणवत्ता निरीक्षण हेतु चौकी मण्डलक व चौकी रौसाल, एवं थाना पंचेश्वर जाकर निर्माणाधीन चौकी भवनों अन्य लघु निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया व थानाध्यक्ष पंचेश्वर को प्रचलित कार्यों के संदर्भ में निम्नांकित दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।

निर्माणाधीन समस्त कार्यों में प्रगति लाई जाए।
निर्माणाधीन पुलिस चौकियों, थाना कोतवाली पंचेश्वर में प्रचलित लघु निर्माण कार्य मैं गुणवत्ता पूर्वक कार्य किया जाए।
निर्माणाधीन समस्त कार्यों में समुचित निगरानी रखते हुए कार्यदायी संस्था से समुचित सामंजस्य।
समस्त निर्माण कार्यों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण किए जाने हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *