अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना मुनि की रेती का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक को थाने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा अधि/कर्म0 गणों से शस्त्र कवायत कराया गयी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक किया गया । इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्याएं पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त CLG मेंबर एवं ग्राम प्रहरीयों की मीटिंग ली गई । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारी सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती को दिशा-निर्देश निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *