पिथौरागढ़ पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान 2.0 |

पिथौरागढ़ | धारचूला पुलिस द्वारा ग्वालगांव में एलधारा के पास स्थानीय जनता को एकत्रित कर साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान आमजन को किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर UPI के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर न करने तथा अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में जानकारी दी गई । साथ ही डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से आवाज एवं वीडियो की नकल कर की जाने वाली धोखाधड़ी, फर्जी वीडियो कॉल तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस द्वारा जनता को किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *