कांवड़ चारधाम यात्रा व मानसून सीजन के दृष्टिगत सीओ उत्तरकाशी द्वारा किया गया कांवड रुट व गंगोत्री धाम का निरीक्षण ।

उत्तरकाशी | वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा एवं मानसून सीजन के दौरान कांवड़ियों एवं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट एवं मुस्तैद है । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (कांवड़ रूट) एवं गंगोत्री धाम का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, चौकी प्रभारी लंका सुरेंद्र रावत, मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस एवं अभिसूचना इकाई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *