नशा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की सक्रिय पहल, मोरी में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा एवं अपराध नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियानों, प्रभावी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियानों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज को नशा, अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत की अध्यक्षता में थाना मोरी परिसर में सीएलजी (CLG) सदस्यों, बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार तथा नशे की अवैध खेती की रोकथाम हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने एवं ऐसी किसी भी सूचना से तत्काल पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई । बैठक में नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर युवाओं पर पड़ने वाले सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए “नशा मुक्त समाज” के निर्माण में जनसहभागिता की महत्ता पर बल दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा साइबर जागरूकता के संबंध में भी उपस्थित जनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *