सेवानिवृत्त हुए साथी को उत्तरकाशी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई ।

उत्तरकाशी । पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तोमर के सम्मान में पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत हुए उपनिरीक्षक को शॉल, स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तोमर द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान की गई दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सौम्य व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि उन्हें पुलिस विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या हो, तो उत्तरकाशी पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा । समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर विक्रम सिंह तोमर ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तोमर मूलतः जनपद देहरादून के निवासी हैं। वर्ष 1989 में उन्होंने आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा प्रारम्भ की। वर्ष 2003 में मुख्य आरक्षी, वर्ष 2017 में उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी), वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक तथा वर्ष 2025 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने लगभग 37 वर्षों के गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल, देहरादून एवं उत्तरकाशी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वह थाना पुरोला में नियुक्त थे। अपने विनम्र, व्यवहार-कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के कारण वे सदैव अपने सहकर्मियों के बीच सम्मान के पात्र रहे । विदाई समारोह में निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, निरीक्षक भारु सिंह चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत, प्रधान लिपिक रणजीत नेगी, अकाउंटेंट सतीश गौड़ आशुलिपिक कैलाश शाह, सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी* उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *