नशामुक्त पखवाड़ा: गंगोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश |

उत्तरकाशी | नशामुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में संचालित “नशामुक्त पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्री गंगोत्री धाम में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभियान के दौरान गंगोत्री धाम में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन 1933 की उपयोगिता एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा नशे से संबंधित किसी भी सूचना को हेल्पलाइन 1933 पर गोपनीय रूप से साझा किया जा सकता है । सभी नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने में पुलिस का सहयोग करें। जनसहभागिता ही नशामुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *