पुलिस नगर पालिका मातृशक्ति संगठन एवं ब्रह्माकुमारी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित किया गया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम ।

उत्तरकाशी | नशामुक्त भारत” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में संचालित “नशामुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत थाना पुरोला पुलिस, मातृशक्ति संगठन, नगर पालिका परिषद पुरोला एवं ब्रह्माकुमारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद पुरोला सभागार में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन 1933 के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा नशे से संबंधित किसी भी सूचना को हेल्पलाइन 1933 पर पूर्ण गोपनीयता के साथ साझा किया जा सकता है, जिससे नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *