नशे को कहें ना खेलों को बनाएं अपनी पहचान |

उत्तरकाशी | थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत द्वारा मोरी के वाल्टी तप्पड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय युवाओं एवं खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलकूद एवं व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर पुलिस द्वारा उपस्थित युवाओं एवं समिति के सदस्यों को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस हेल्पलाइन संबंधी जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे, साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *