उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट(AHTU) की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह,बाल भिक्षावृति,साइबर अपराध एवं महिला अपराधों से संबंधी विषयों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभियान के तहत मोरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मौताड़ एवं आराकोट तथा नौगांव के अंतर्गत ग्राम थान में ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, जीरो एफआईआर तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । मोरी क्षेत्रांतर्गत आराकोट में मानव तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत संभावित हॉट-स्पॉट स्थानों पर विशेष बॉर्डर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई । पुलिस टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल विवाह, साइबर अपराध अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।
AHTU टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन मानव तस्करी रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।















Leave a Reply