अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सर्वोत्तम आधार है — SP उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के सभी कोतवाली, थाना, चौकी एवं पुलिस स्टेशन सहित गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” थीम पर आयोजित योग शिविर में दीप प्रज्जवलित व उद्घाटन कर पुलिस अधिकारी एवं जवानों के साथ योगाभ्यास किया गया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार एवं प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया गया । योगाचार्य राममोहन रावत द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व से अवगत कराया गया । पुलिस लाइन योग शिविर के उपरांत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगासन, प्राणायाम सहित विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया गया । विश्व योग दिवस पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत का प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है । उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *