उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों से मिला ।

उत्तरकाशी | कोतवाली बड़कोट में एनिशा, निवासी नेपाल हाल निवास चक्रगांव, द्वारा अपने 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र के बिना बताये घर से कहीं चले जाने की सूचना दी गई । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बड़कोट सुभाष चंद्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश एवं गहन पतारसी-सुरागरसी कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा बालक की काउंसलिंग कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *