कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम ने मात्र 12 घण्टे के भीतर किया चोरी का खुलासा, चोरी की स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अपनी स्कूटी (UK 10A 3874) चोरी होने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गयी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2) बी0एन0एस0 में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्या द्वारा चोरी के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश व हिदायतें दी गयी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पतारसी-सुरागरसी तथा सटीक जानकारी जुटाते हुए मात्र 12 घण्टे में चोरी की घटना का सफल अनावरण कर स्कूटी चोरी के अभियुक्त अशोक कुमार को बगोरी, हर्षिल से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गयी।* चोर स्कूटी को बेचने की फिराक में था। पुलिस द्वारा अभियोग में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* अशोक कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी बडेथी कोतवाली धरासू, उत्तरकाशी(20 वर्ष)।

*बरामदगी-* स्कूटी (UK 10A 3874), एंटार्क कलर- नीला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *