ऑपरेशन प्रहार: शराब के नशे में उपद्रव करने वाले 4 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्रवाई |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं उपद्रवियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में चौकी डुण्डा पुलिस ने दिनांक 01 जून 2026 को सैणी, डुण्डा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार व्यक्तियों को शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट, गाली-गलौज एवं एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते हुए पाया। उनके इस कृत्य से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों में भय एवं असुविधा का माहौल उत्पन्न हो रहा था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी । पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर चारों व्यक्तियों के मेडिकल के बाद पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा उनकी काउंसलिंग कर भविष्य में इस प्रकार की हरकतों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *