ईमानदारी की मिसाल: पुलिस जवान ने श्रद्धालु का खोया मंगलसूत्र सकुशल लौटाया |

उत्तरकाशी | गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में तैनात अपर उपनिरीक्षक देवदास जी को ड्यूटी के दौरान मंदिर प्रांगण में एक पर्स पड़ा मिला, जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र एवं ₹1100/- की नकदी थी। पुलिस जवान द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में जमा कराया गया तथा पर्स स्वामी की तलाश शुरू की गई । जानकारी जुटाने के बाद उक्त पर्स महाराष्ट्र निवासी महिला श्रद्धालु कल्पना जी को मंगलसूत्र एवं नकदी सहित सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मंगलसूत्र एवं नकदी वापस पाकर महिला श्रद्धालु एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों एवं परिचितों के साथ चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम दर्शन हेतु आए थे तथा दर्शन के दौरान उनका मंगलसूत्र कहीं गिर गया था, जिसको लेकर वह काफी परेशान एवं चिंतित थे । महिला श्रद्धालु एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस जवान की ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यशैली की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । सुविधा, सुरक्षा और सम्मान” के संकल्प के साथ उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा हेतु निरंतर तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *