चारधाम यात्रा पीक के बीच उत्तरकाशी पुलिस का ग्राउंड एक्शन तेज एसपी उत्तरकाशी द्वारा जानकीचट्टी में कैंप कर संभाली गयी सुरक्षा व यात्रा की कमान |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ एवं यात्रा पीक को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा दिनांक 23 एवं 24 मई 2026 को 2 दिन यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में कैंप कर यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, कुली एजेंसी संचालन के साथ बिरला तिराहा, राम मंदिर, नौ कैंची सहित यमुनोत्री पैदल मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर आ रही समस्याओं व व्यवस्थाओं की व्यवहारिक समीक्षा की गई । यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु जानकीचट्टी एवं यमुनोत्री में तैनात पुलिस बल को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पैदल मार्ग पर एक समय में निर्धारित संख्या में ही घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालन सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने तथा बढ़ती श्रद्धालु संख्या के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया । जानकीचट्टी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी रखने तथा CCTV कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए । यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल के जवानों की हौसला-अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उनका हालचाल जाना गया तथा यात्रा पीक एवं आगामी मानसून सीजन के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने एवं तीर्थयात्रियों की हरसंभव सहायता व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । पालीगाड से जानकीचट्टी के मध्य स्थित संकरे एवं संवेदनशील स्थलों का भी धरातलीय निरीक्षण किया गया। आगामी मानसून सीजन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को निर्धारित होल्डिंग एरिया, पालीगाड, कुथनौर, खरादी एवं बड़कोट आदि स्थानों पर नियंत्रित रूप से रोकने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए । इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक लव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र, निरीक्षक यातायात ललित मोहन देवड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान, यातायात उपनिरीक्षक विरेंद्र पंवार, चौकी प्रभारी जानकीचट्टी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *