उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु उत्तरकाशी यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों ज्ञानसू, जोशियाड़ा एवं त्रिलोथ पुल में विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान नो पार्किंग एवं नो एंट्री क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही ज्ञानसू क्षेत्र में सड़क किनारे रखे गए बिल्डिंग मटेरियल को हटवाकर यातायात को बाधारहित बनाया गया। एक मिक्सर मशीन को क्रेन के माध्यम से हटाकर पुलिस लाइन में जमा कराया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17 चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए । उत्तरकाशी पुलिस आमजन से अपील करती है कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे ।
उत्तरकाशी यातायात पुलिस का सख्त एक्शन चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था सुदृढ़ |















Leave a Reply