एसपी उत्तरकाशी ने गंगोत्री धाम में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मन्दिर समिति के साथ की बैठक ।

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा-2026 को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग एवं उत्साह है। यात्रा के दौरान प्रतिदिन भारी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन को पधार रहे हैं। सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय लगातार सक्रिय हैं। वह स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त गंगोत्री धाम की संपूर्ण ड्यूटी, पुलिस, SDRF एवं ATS की टीमों को ब्रीफ किया। यात्रा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के साथ आगामी दिनों की तैयारियों को परखा गया | गंगोत्री धाम पर मां गंगा जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना कर सुरक्षित यात्रा एवं सभी की खुशहाली की कामना की गयी । यात्रा के सुगम संचालन के दृष्टिगत मन्दिर समिति एवं तीर्थपुरोहितों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर पुलिस-प्रशासन व मन्दिर समिति ने साथ मिलकर यात्रा के सरल एवं सुरक्षित संचालन तथा यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु चर्चा-परिचर्चा की। आगामी यात्रा पीक को देखते हुये व्यवस्थित यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की रणनीति बनायी गयी । स्नान घाटों पर श्रद्धालु की सुरक्षा, व्यवस्थित व कतारबद्ध दर्शन के साथ धाम पर प्रभावी यातायात व पार्किग व्यवस्था की योजना पर जोर दिया गया। सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से धाम की हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी गंगोत्री  प्रमोद उनियाल, मन्दिर समिति के पदाधिकारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *