उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू मे आयोजित Emmy’s Public School उत्तरकाशी के “एनुअल स्पोर्स डे” पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों की हौसला-अफजाई की गयी। उनके द्वारा बताया गया की पढाई-लिखाई के साथ-साथ व्यायाम व खेलकूद स्वस्थ जीवनशैली एवं बच्चो के अन्दर कलात्मकता बढाने के लिये आवश्यक हैं। खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास के साथ जीवन मे अनुशासन लाता है, इससे बच्चों की प्रतिभायें निखरती हैं | इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, स्कूल प्रबन्धक Emmanuel Kamatham, प्रधानाचार्य Pratima Kamatham, अमित राणा, अनन्त घिल्डियाल, एलिसी प्रतीक्षा, आकाश कुमार, बबीता जोशी, कोमल आदि मौजूद रहे ।
“एनुअल स्पोर्स डे” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर एसपी उत्तरकाशी द्वारा की गयी स्कूली बच्चों की हौसला-अफजाई ।















Leave a Reply