उत्तरकाशी | कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये जानलेवा हमला करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बीते पायलेट बाबा आश्रम, सैंज उत्तरकाशी के केयर टेकर स्वामी चेतन गिरी महाराज सन्यासी द्वारा कोतवाली मनेरी पर लिखित तहरीर दी गयी जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि “2 जुलाई 2025 को आश्रम में ताला खोलने को लेकर 3 स्थानीय व्यक्तियों क्रमशः राजेश रावत, प्रमोद रावत व प्रीति सिंह द्वारा उनके व आश्रम मैनेजर मनोज कुमार परिहार पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये जानलेवा हमला किया गया, पत्थर/टायल के टुकडे फेंककर मैनेजर मनोज कुमार के सर पर चोट पहुंचायी गयी”। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर राजेश रावत आदि के विरुद्ध BNS की धारा 109/117/(2)/333/351(2)(3)/352 मे अभियोग पंजीकृत किया गया । क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी महोदय के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन तथा साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियुक्त राजेश रावत को गत रात्रि में सैंज से गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- राजेश रावत पुत्र प्रीति सिंह रावत निवासी ग्राम कुमाल्टी (लाटा) कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष।














Leave a Reply