उत्तरकाशी | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश व शराब पीकर वाहन चलाने,उपद्रव मचाने वालों पर ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत कार्यवाही लगातार जारी है, यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात संजय रौथांण के नेतृत्व में एल्कोमीटर के साथ वाहन चैकिंग करते हुये 03 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनों वाहनों को सीज किया गया है । उत्तरकाशी पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी है, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई |














Leave a Reply