उत्तरकाशी | अनुचर मदन सिंह जी के पुलिस विभाग में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे विदाई | समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा मदन सिंह जी को शॉल, प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट कर सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी । पुलिस विभाग को उनके द्वारा दी गयी सेवाओं की सराहना करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गयी। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी उन्हें पुष्प मालाएं पहनाकर सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी । अनुचर मदन सिंह जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी हैं, वर्ष 1996 से वह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं । विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक यातायात संजय रौथांण, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल रावत, प्रधान लिपिक रणजीत नेगी, अकाउंटेड सतीश गौड़, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल गीता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं परिवार जन मौजूद रहे।
मदन सिंह जी के पुलिस विभाग में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे विदाई |














Leave a Reply