विश्व नशा निरोधी दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने लिया नशा उन्मूलन का संकल्प वाहन चालकों व जनता को नशे के दुप्रभावों के प्रति किया जागरुक |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना/चौकी/शाखा/स्टेशन पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नशा उन्मूलन की शपथ ली गयी, सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधीकारी/कर्मगणों को जिन्दगी को हां, नशे को न की शपथ दिलाई गयी । इस अवसर पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों तथा आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुये Say No To Drugs, Yes To Life की प्रतिज्ञा दिलाते हुये नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अपने आस-पास के समाज को नशे के कुप्रभावों के प्रति जागरुक करने व नशे के अवैध करोबारियों की तुरन्त पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *