पुलिस कंट्रोल रूम पर गलत सूचना देने वाले शराबी का 10 हजार का चालान ।

उत्तरकाशी । पुलिस कंट्रोल रूम पर गलत सूचना देने पर चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गयी है। दरअसल वीरपुर, डुण्डा निवासी शकील अहमद द्वारा रात्रि 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई की उसके 2 पुत्र घर से गायब हैं । सूचना पर चौकी डुण्डा पुलिस सहायता हेतु तुरन्त शिकायतकर्ता के घर पंहुची, जहां शिकायतकर्ता  शराब के नशे में धुत था।  जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ की उसके बेटे अपने काम के सिलसिले में दिल्ली व उत्तरकाशी में रहते हैं, घर से गायब होने जैसी कोई बात  नहीं थी। पुलिस द्वारा शकील अहमद के खिलाफ शराब के नशे में झूठी एवं भ्रामक सूचना देने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत  ₹10000 का चालान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *