धोखाधड़ी के मामले में बडकोट पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | गत माह मई में बडकोट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना बडकोट पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी | जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात उत्तरप्रदेश निवासी प्रखर मिश्रा के साथ हुयी थी, जिसके साथ उनकी अच्छी जान-पहचान हो गयी थी, उक्त व्यक्ति का उस समय बडकोट में रिजॉर्ट निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसके लिए प्रखर मिश्रा द्वारा उनसे सहयोग हेतु पैंसे मांगे गये तथा मुनाफे के साथ वापस करने का झांसा दिया गया, जिस पर उनके द्वारा विश्वास में आकर अलग-अलग तिथियों में प्रखर मिश्रा को 53 लाख रु0 की धनराशि उसके से होलीडेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के बैंक खाते में अथवा नकदी के रुप मे दी गयी। पैसे वापस मांगने पर उसके द्वारा बीच-बीच में 10 लाख 80 हजार रु0 वापस लौटाये गये थे, किन्तु शेष 42 लाख 20 हजार रु0 की धनराशि वापस मांगने पर वह गाली-गलौज व धमकी दे रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना बडकोट में प्रखर मिश्रा के खिलाफ धारा 406,504,506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। श्री देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत ने नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर सुरागरसी-पतारसी करते हुये सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। अभियुक्त की विदेशी महिला के साथ विवाह होने पर उसके विदेश भागने की आशंका को देखते हुये पुलिस द्वारा अभियुक्त का लुक आउट नोटिस जारी कर एयरफोर्ट पर सूचना दी गयी ।  विदेश भागने की फिराक में दिल्ली एयरफोर्ट पहुंचे अभियुक्त को सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोककर उसकी सूचना जनपद पुलिस को दी गयी। जिस पर बडकोट पुलिस द्वारा अभियुक्त को दिल्ली एयरफोर्ट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा बडकोट निवासी कई लोगों के साथ करोडो रु0 की धोखाधड़ी करना प्रकाश में आया है । पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कई लोगों से करोडों रु0 लिये गये हैं | जिन्हे वह वापस नहीं कर पा रहा था, इसलिए वह यहां से भागकर अपनी पत्नी के पास रशिया, मास्को जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में भी धोखाधड़ी के मुकदमें पंजीकृत हैं, अभियुक्त के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी ।

गिरफ्तार अभियुक्त- प्रखर मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा निवासी 1888 पटेलनगर प्रखर पैराडईज उरई कोतवाली जालौन उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *