उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के सरल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस दिन रात मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगोत्री धाम तक ड्यूटियों को चैक कर जरुरी निर्देश दिये गये। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश सत्र के चलते लगातार बढ रहे यात्रा पीक व यातायात दबाव को देखते हुये उनके द्वारा सभी यात्रा ड्यूटियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नैरो पैच पर गेट सिस्टम को प्रभावी रुप से लागू करने के साथ ही गंगोत्री धाम परिसर में श्रद्धालुओं को सरल, सुगम व कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाने तथा वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उनके द्वारा जवानों का हौसलाअफजाई करते हुये अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।
सीओ उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण कर अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियो को किया गया सम्मानित |














Leave a Reply