उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों/तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अंतर्गत कल 28 मई की सायं को क्षेत्राधिकारी बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खरसाली पुल जानकीचट्टी के पास मनोज कुंवर नाम के एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 151.77 ग्राम अफीम बरामद की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 20/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है, विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- मनोज कुंवर पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम भीतरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 32 वर्ष।
बरामद माल- 151.77 ग्राम अफीम














Leave a Reply