सी0ओ0 उत्तरकाशी ने हिना पंजीकरण का निरीक्षण कर दिये व्यवस्थित पार्किंग व सुगम यात्रा के निर्देश |

उत्तरकाशी | गंगोत्री एवं युमनोत्री धाम पर यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है, यात्रा पीक को देखते हुये पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा हिना यात्री पंजीकरण केन्द्र पर पुलिस ड्यूटियों को चैक कर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगातार बढ रही यात्रियों की संख्या, यातायात दबाव तथा अगले कुछ दिनों स्कूलों में अवकाश सत्र के मध्यनजर मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिये गये। चैक पोस्ट पर यात्रियों को अनावश्यक रोक-टोक न करने तथा श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार करने की हिदायत दी गयी। यात्री पंजीकरण केन्द्र की पार्किंग में वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने तथा सुगम यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *