उत्तरकाशी | थाना मोरी पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । बीते मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना मोरी पर आकर अपनी पत्नी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी | तहरीर के आधार पर थाना मोरी पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गयी थी । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधिकारियों को गुमशुदा की तलाशी हेतु जरुरी निर्देश दिये गये, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व मोरी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण मे पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाकर गुमशुदा को मोरी जंगलात बैरियर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
मोरी पुलिस ने गुमशुदा को बरामद पर किया परिजनों के सुपुर्द ।














Leave a Reply