ब्रह्मखाल, शिवगुफा के पास जूस वितरित कर उत्तरकाशी पुलिस ने किया तीर्थयात्रियों का स्वागत |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2025 के दौरान उत्तरकाशी पुलिस गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सत्कार हेतु आतुर है | प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ब्रह्मखाल, शिवगुफा के पास श्रद्धालुओं को जूस वितरित कर चारधाम यात्रा पर उनका स्वागत किया गया तथा यात्रा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस केन्द्र से सहायता प्राप्त करने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *