गंगोत्री धाम पर मृत महिला श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर पुलिस जवानों ने निभाया मानवता का फर्ज ।

उत्तरकाशी | प्रेम बाई पत्नी हीरालाल निवासी नया बहे गांव, थाना करई, खरगोन, मध्य प्रदेश(56 वर्ष) अपने परिजनों के साथ गंगोत्री धाम यात्रा हेतु आयी थी। गंगोत्री धाम से 2 किलोमीटर पहले उक्त महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। आर्थिक रुप से कमजोर होने पर महिला का परिवारजनों द्वारा गंगोत्री धाम में ही अंत्येष्टि कराए जाने की इच्छा जाहिर की गयी, परिजनों के अनुरोध पर गंगोत्री धाम पर नियुक्त उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुए शव की अंत्येष्टि हेतु लकड़ियों की व्यवस्था कर हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार करवाने मे मदद की गयी। परिवारजनों द्वारा पुलिस के द्वारा किए गए सहयोग के लिये आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *