चारधाम यात्रा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, 114 लोगों के किये पुलिस सत्यापन |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद में प्रचलित चारधाम यात्रा के मध्यनजर सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स की टीमें मुस्तैदी के साथ तैनात हैं, पुलिस व फोर्स के जवानों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है साथ ही बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है, बीते रोज पुलिस द्वारा बाहरी प्रांतों से आये मजदूर, फड़-फेरी डंडी–कण्डी संचालक आदि 114 लोगों के पुलिस सत्यापन की कार्यवाही की गयी । सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल पर DFMD/HHMD से चैकिंग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *